फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर-जौलजीबी मार्ग से जुड़ेगी ग्राम सभा तरकुली

Tue, 30 Jan 2024 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जिले के दूरस्थ ग्राम सभा तरकुली के ग्रामीणों को निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी मार्ग से जोड़ने के लिए आठ किमी सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीणों की मांग पर केंद्रीय मंडी निधि से सड़क की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके तहत 99.77 लाख की धनराशि भी स्वीकृत हो गई है।
विज्ञापन

सड़क बनने के बाद ग्रामीणों को टनकपुर आने में लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य, शिक्षा सुविधाओं के साथ ही अन्य कार्यों के लिए तल्लादेश के मंच, नीड़, रियासी, बमनगांव आदि सीमांत गांवों को लाभ होगा।
बताया कि वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश भट्ट व क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री से इस सड़क की मांग की थी। लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। वहां तल्लादेश मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह बोरा, दिलीप सिंह बोहरा, मनोज जोशी, रमेश कोहली, पुष्कर सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन

तल्ला देश क्षेत्र की विभिन्न सड़कों की स्वीकृति की मांग

चंपावत। जिले के सीमांत क्षेत्र तल्लादेश की विभिन्न सड़कों की स्वीकृति की मांग एक बार फिर तेज होने लगी है। क्षेत्रीय लोगों ने सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी बृजवाल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पत्नी गीता धामी को ज्ञापन सौंपकर स्वीकृति की मांग उठाई है।



मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश बोहरा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में रेसंग से ग्राम पंचायत गुरखोली तक, तामली से रायल गांव तक, इंटर कॉलेज तामली से उरी तक समेत 10 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में अभी भी अधिकांश क्षेत्रों में सड़क नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता दलीप सिंह महर, मनोज जोशी, शैलेश जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें