फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जल संस्थान और निगम कर्मियों का प्रदर्शन

Tue, 30 Jan 2024 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पेयजल और सीवरेज योजना के निर्माण एवं रखरखाव का कार्य बाहरी एजेंसियों से कराए जाने को लेकर पेयजल निगम और जल संस्थान कर्मचारियों का दो घंटे का कार्य बहिष्कार जारी है। आक्रोशित कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो एक फरवरी से उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को जल निगम और जल संस्थान के कर्मचारियों ने जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मियों ने कहा कि शासन ने पेयजल योजना के निर्माण और रखरखाव का कार्य बाहरी एजेंसियों को दे दिया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में नीरज धामी, बृजमोहन जोशी, जगदीश जोशी, राजेंद्र सिंह, शालिनी देव, दीपा मुरारी, कलावती देवी, रूक्मणी जोशी, हिमांशु ओली, सूर्य प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें