चंपावत में सीएम कार्यालय में राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारी, सदस्य विधायक प्रतिनिधि से वार्त
चंपावत। राजकीय शिक्षक संघ की जिला इकाई से जुड़े शिक्षकों ने प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती का विरोध किया है। शिक्षक संघ ने भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
बुधवार को राजकीय शिक्षक संघ ने सीएम कैंप कार्यालय विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर पदोन्नति से प्रधानाचार्य के पदों को भरे जाने की मांग की है। कहा कि इस भर्ती प्रक्रिया से 90 फीसदी से अधिक शिक्षकों की पदोन्नति और भविष्य में उन्नति के रास्ते बाधित हो रहे हैं। विधायक प्रतिनिधि तिवारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस पर सीएम से विस्तार से वार्ता की जाएगी। यहां शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी, इन्दुवर जोशी, प्रकाश बोहरा, अनिल कुमार, सुरेश प्रसाद, भूपेश जोशी, नीरज पांडे, दीपक अधिकारी, गोविंद मेहता, खुशाल सिंह रावत, विनोद गहतोड़ी, मुकेश वर्मा, रितेश वर्मा आदि मौजूद रहे।