चंपावत। गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी के मेहलचौरी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने सीएम से उत्तराखंड परिवहन निगम की गनाई बस सेवा को गैरसैंण तक संचालित करने की मांग की थी। जन समस्या को लेकर सीएम ने कार्रवाई करते हुए सचिव परिवहन को निर्देश दिए गए थे। उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से टनकपुर-गनाई बस सेवा गैरसैंण तक संचालित कर दी गई है। महाप्रबंधक संचालन सीपी कपूर ने बताया कि बस सेवा टनकपुर से सुबह छह बजे प्रस्थान करेगी और गैरसैंण में लगभग साढे़ सात बजे पहुंचेगी। जबकि गैरसैंण से बस सेवा सुबह पांच बजे रवाना होगी और टनकपुर लगभग छह बजे पहुंचेगी। संवाद