फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सिप्टी न्याय पंचायत में गोट वैली बढ़ाएगी पशुपालकों की आमदनी

Mon, 04 Mar 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले की सिप्टी न्याय पंचायत में पशुपालन विभाग की ओर से गोट वैली विकसित कर पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने की कवायद तेज की गई है। इसके तहत पशु चिकित्सालय सिप्टी और नरसिंहडांडा की ओर से सेवित क्षेत्र में 120 पशुपालकों को बकरी पालन के लिए चयनित किया गया है। अब तक चयनित 120 पशुपालकों में से 100 पशुपालकों को बकरी खरीद के लिए 30-30 हजार रुपये ऋण वितरित किया गया है। शेष 20 पशुपालकों को जल्द अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नंदन प्रसाद आगरी के अनुसार प्रत्येक चयनित पशुपालकों की ओर से पांच बकरियों के साथ एक बकरे की खरीद की गई है। चयनित पशुपालकों के अलावा 56 पशुपालकों को राज्य योजना और जिला योजना में दस बकरियों और एक बकरे की खरीद के लिए अनुदान दिया गया है। जल्द ही सिप्टी न्याय पंचायत में गोट वैली योजना पशुपालकों की आर्थिकी का मुख्य आधार बनेगी। संवाद

कोट
शासन की ओर से चंपावत जिले की सिप्टी न्याय पंचायत को गोट वैली के लिए चयनित किया गया है। यहां प्रथम चरण में 120 पशुपालकों का चयन कर बकरी पालन का कार्य शुरू कर दिया गया है। चयनित पशुपालकों को बकरी पालन की तकनीकी जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, चंपावत।

एसएसबी, आईटीबीपी को होगी मीट की आपूर्ति
चंपावत। जिले के सिप्टी गोट वैली में पशुपालकों की ओर से पाली जा रही बकरियों के मीट की आपूर्ति स्थानीय बाजार के अलावा एसएसबी, आईटीबीपी आदि अर्द्ध सैनिक बलों और पुलिस को की जाएगी। इसके लिए पशुपालन विभाग की ओर से कार्ययोजना तय की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें