फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शारदा बैराज के समीप चालीस प्रजातियों के पक्षी मिले

Sat, 20 Jan 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। वन विभाग की ओर से शारदा वन रेंज के अंतर्गत पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों की वार्षिक गणना कार्य आरंभ किया। पहले दिन विशेषज्ञ टीम ने शारदा बैराज के आसपास साइबेरियन, जल मुर्गी, ब्राह्मणी बत्तख, जल कौवा आदि की करीब 40 प्रजातियां पाईं। टीम ने बताया कि पूरे एशिया में पक्षियों की गणना का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि शारदा रेंज में कई प्रजाति के पक्षियों का विचरण होता है। विभागीय टीम ने बताया कि पिछले वर्ष जनवरी में हुई वार्षिक गणना में करीब 304 प्रजातियाेंं के पक्षी पाए गए थे। शनिवार को शारदा रेंज के वन दरोगा मनीष राणा के साथ विशेषज्ञ सौरभ, स्वरूप जैन, अभिजीत ने शारदा बैराज के पास जल मुर्गी, साइबेरियन आदि की प्रजातियों गणना की। टीम ने बताया कि शाम तक 40 प्रजाति के पक्षी पाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें