फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़ाग और कालाकोट के जंगलों में लगी भीषण आग

विज्ञापन
बाराकोट ब्लाक के तड़ाग कालाकेट के जंगलों में धधकी आग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण जंगलों में आग लगने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। बाराकोट ब्लॉक के तड़ाग और कालाकोट में शुक्रवार से भीषण आग लगी है।
विज्ञापन

तेज हवाओं से आग भी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। इससे करीब दो हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन संपदा को बड़ा नुकसान हुआ है। स्थानीय ग्रामीण उमेश चंद्र, प्रकाश कुमार, दीवान सिंह, हयात सिंह, नवीन चंद्र ने कहा कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो जंगलों की आग अनियंत्रित हो सकती है। इधर वन विभाग के रेंजर दीप जोशी ने बताया कि आग को बुझाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आग पर शीघ्र काबू पा लिया जाएगा।
पुलिस ने बुझाई जंगल में लगी आग
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। एसएसबी कैंप के पास शुक्रवार को जंगल में भीषण आग लग गई। यह आग आबादी क्षेत्र की ओर फैलने लगी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष हेम पंत, कांस्टेबल रविंद्र नाथ, चालक प्रेमप्रकाश, होमगार्ड लक्ष्मण राम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें