फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत मंच उप तहसील का संचालन शुरू

विज्ञापन
चंपावत के सीमांत मंच में उप तहसील में पहले दिन प्रमाण पत्र जारी करती तहसीलदार ज्योति धपवाल। संवा? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। सात साल के लंबे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुपालन में शुक्रवार को जिले के सीमांत मंच उप तहसील में कामकाज शुरू हो गया है। सल्ली के क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दलीप महर, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष हरीश भट्ट, एसडीएम सदर अनिल चन्याल, तहसीलदार ज्योति धपवाल समेत कई जनप्रतिनिधियों ने पूजा कर उप तहसील का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पंडित रमेश चंद्र जोशी ने पूजा कराई। गुरु गोरखनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। एसडीएम सदर अनिल चन्याल ने बताया कि उप तहसील में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए दूरसंचार कंपनियों से वार्ता की जा रही है। उन्होंने बताया कि उप तहसील के लिए अन्य सभी आवश्यक जरूरतों को शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। लोगों ने मंच में उप तहसील का संचालन करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का आभार जताया। इनमें जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दलीप सिंह महर, पूर्व प्रधान सुंदर सिंह, मनोज जोशी, हरीश भट्ट, बबीता, नीला, चंचला देवी, बची सिंह, बची महर शामिल थे। ग्राम प्रधान दीपक सिंह, बचकोट के प्रधान पुष्कर सिंह, तामली के प्रधान गणेश जोशी, दीपक शर्मा, कैलाश मेहरा, सामाजिक कार्यकर्ता शेर सिंह महर, सूबेदार दलीप सिंह महर, हरीश बोहरा, महेेश जोशी, आदि रहे।
दो राजस्व उपनिरीक्षक सहित दो लिपिक संभालेंगे काम
चंपावत। तहसीलदार ज्योति धपवाल को मंच उप तहसील का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यहां एक कानूनगो के साथ दो राजस्व उपनिरीक्षक पुष्कर नाथ गोस्वामी, संजय कुमार उनियाल और दो लिपिक बैठेंगे। सुरक्षा के लिए पीआरडी जवानों की तैनाती की गई है। तहसीलदार ज्योति धपवाल ने बताया कि अभी पर्यटन विभाग के भवन में उप तहसील संचालित की जा रही है। जल्द ही स्थायी भवन का निर्माण किया जाएगा। उप तहसील के संचालन के पहले ही दिन दो बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन के प्रमाणपत्र जारी किए गए। नाजिर सुरजीत सिंह ने बताया कि पहले दिन एसडीएम और तहसीलदार ने बसंती देवी पत्नी पुरुषोत्तम जोशी और शिव दत्त पुत्र प्रेमबल्लभ को प्रमाणपत्र सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें