फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार चौथी बार पाटी पीएचसी रहा प्रदेश में सबसे आगे

विज्ञापन
पाटी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कायाकल्प योजना में पाटी पीएचसी प्रदेश में प्रथम रहा है। अस्पताल के प्रभारी डॉ. आभाष सिंह को जल्द ही मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। पुरस्कार स्वरूप दो लाख रुपये मिलेंगे जिसका उपयोग गुणवत्तायुक्त चिकित्सा के लिए किया जाएगा। लोहाघाट ब्लॉक के पुलहिंडोला और चंपावत ब्लॉक के बनबसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को भी कायाकल्प योजना के तहत चयनित किया गया है। दोनों अस्पतालों को 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि पाटी पीएचसी को प्रदेशभर में सर्वाधिक 95.80 प्रतिशत अंक मिले हैं। डॉक्टर और स्टाफ की कमी समेत सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इस अस्पताल का चयन कायाकल्प योजना के तहत हुआ है। इस अस्पताल में एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट और एनएचएम की स्टाफ नर्स हैं। इसके बावजूद यहां एक साल में 411 प्रसव हुए हैं। कोरोना के मरीजों को भर्ती करने के लिए यहां 20 बेड भी लगाए गए हैं।
चंपावत जिला अस्पताल को मिला प्रशस्तिपत्र, मिलेगा तीन लाख का इनाम
चंपावत। कायाकल्प योजना के तहत जिला अस्पताल को प्रशस्ति पत्र दिया गया है। पीएमएस डॉ. आरके जोशी के नेतृत्व में अस्पताल में कोविड काल में बेहतरीन इलाज किया गया। आईसीयू बनने और ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगने से मरीजों को गुणवत्ता युक्त इलाज मिला है। अस्पताल को तीन लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ जिला अस्पताल का पुरस्कार हरिद्वार को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत जिले के इन चार अस्पतालों का हुआ चयन
अस्पताल नंबर
पाटी 95.80
पुलहिंडोला 93.10
बनबसा 90.00
चंपावत जिला अस्पताल 70.00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें