फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बेकरी की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

Sat, 09 Dec 2023 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के मीनाबाजार में बेकरी में आग लगने से जला सामान। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। यहां मीना बाजार में बेकरी की एक दुकान में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शाॅर्ट सर्किट की वजह से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। दुकान स्वामी के मुताबिक उन्हें ढाई लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

लोहाघाट के मीना बाजार में संजय राय के मकान में दिनेश मेहता किराये पर बेकरी की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार देर रात करीब दो बजे पुस्तकालय से लौट रहे कुछ युवकों ने बेकरी के भीतर से आग की लपटें देखीं। उन्होंने तुरंत भवन स्वामी और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर आननफानन प्रभारी अग्निशमन अधिकारी जगदीश तिलाड़ा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 35 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक बेकरी में रखी एक मशीन, ओवन, तीन काउंटर, जन्मदिन और समारोह का सजावटी सामान, बिस्कुट, केक आदि जलकर नष्ट हो गए।
लोहाघाट शहर में इस साल आग की तीसरी वारदात
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट शहरी क्षेत्र में इस साल आग लगने की यह तीसरी घटना है। जनवरी के शुरू में लोहाघाट स्टेशन पर एक मिठाई की दुकान में भीषण आग लग गई थी। इस वारदात में लाखों का नुकसान हुआ था। कुछ माह पूर्व लोहाघाट में एसडीएम तिराहे के पास कपड़े की एक दुकान में भी भीषण आग लग गई थी। संवाद
विज्ञापन

लोहाघाट में ठंड में भी धधक रहे जंगल

लोहाघाट (चंपावत)। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोहाघाट क्षेत्र के जंगल आग की चपेट में आ रहे हैं। देवीधार के पास के जंगल में आग लगने से चीड़ के कई पेड़ जलकर नष्ट हो गए। करीब 0.10 हेक्टेयर क्षेत्र का जंगल प्रभावित हुआ है। अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जंगल में आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।
शुक्रवार देर शाम देवीधार के पास के चीड़ के जंगल में अचानक आग लग गई। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी जगदीश तिलारा ने बताया कि सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग के दो वाहनों को मौके पर भेजा गया। वन क्षेत्राधिकारी दीप जोशी ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। बता दें कि एक सप्ताह पहले भी बाराकोट के कालाकोट के जंगल में आग लगी थी जिसमें देवदार, बांज और बुरांश के कई पेड़ नष्ट हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें