फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मंच में हर घर नल योजना से नहीं मिल रहा है पानी

Tue, 13 Feb 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिले के सीमांत मंच कस्बे में हैंडपंप से पानी भरते लोग। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। मंच कस्बे में बीते 15 दिनों से पानी की लाइन खराब होने से ग्रामीणों को हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है। यहां हर घर नल योजना से पानी नहीं मिलने से मंच के ग्रामीणों सहित बैंक, पुलिस चौकी, तहसील कार्यालय, आईटीआई, स्कूल आदि में दिक्कतों का सामान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंच के दो हैंडपंप भी खराब हैं। एकमात्र हैंडपंप के सहारे कस्बे के लोगों की प्यास बुझ रही है। ग्रामीणों की ओर से इसकी सूचना जल संस्थान को दिए जाने के बाद भी खराब हैंडपंपों को ठीक नहीं किया जा सका है।
ग्रामीण संदीप महर, सुंदर महर, सौरभ महर, प्रधान दीपक महर ने शासन प्रशासन से मंच की पाइप लाइन जल्द ठीक करने की मांग उठाई है। जल संस्थान के अवर अभियंता हेमंत फुलारा ने बताया कि पेयजल योजना के स्रोत में पानी कम होने से मंच तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। फरवरी के अंत तक मंच के लोगों को पंपिंग योजना से पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें