टनकपुर (चंपावत)। सोमवार को ऊर्जा निगम की ओर से लोहियाहेड से लेकर बनबसा-टनकपुर तक जगह-जगह 33 केवीए लाइन पर आ रही पेड़ों की टहनियों को काटा जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति सुचारु होगी।
ऊर्जा निगम के एसडीओ मयंक भट्ट ने बताया कि वर्तमान में लोहियाहेड पावर हाउस से टनकपुर, बनबसा में 33 केवीए लाइन से बिजली आपूर्ति होती है। बनबसा और टनकपुर में एक- एक सब स्टेशन हैं जहां से टनकपुर और बनबसा को आपूर्ति की जाती है। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह जंगल का क्षेत्र भी आता है और पेड़ की टहनियां आने से आंधी और बरसात में फाल्ट आते हैं।
फाल्ट से बचाव के लिए पेड़ों की लापिंग का कार्य कराया जा रहा है। पहले चरण में मुख्य लाइन 33 केवीए में आने वाले पेड़ों की लापिंग कराई जा रही है। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी लाइन पर आ रहे पेड़ों की लापिंग कराई जाएगी। संवाद