फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दो साल में भी नहीं बनी आपदा में क्षतिग्रस्त सड़क

Sun, 14 Apr 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के बाराकोट ब्लॉक के सुतेड़ा गांव के लोग दो साल से अधिक समय से क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करने की मांग कर रहे हैं। आपदा के दौरान अक्तूबर 2021 में सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन


स्थानीय महेश शर्मा और संजय सिंह का कहना है कि करीब 12 साल पहले चांचड़ी से सुतेड़ा तक एक किमी सड़क का निर्माण किया गया था। आपदा के पास से चांचड़ी के पास पांच मीटर से अधिक सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण आवाजाही मुश्किल हो गई है। इसके बाद गांव के लोगों ने श्रमदान कर दोपहिया वाहनों के लिए सड़क ठीक की। इसके बाद भी कई दोपहिया वाहन सवार कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इस स्थान पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो उन्हें लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए सोचना होगा। संवाद

सांवलीसेरा में हुए कार्यों के जांच की मांग

पिथौरागढ़। बगड़ीहाट क्षेत्र के सांवलीसेरा निवासी सुंदर सिंह कार्की ने प्रभागीय वनाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर विभाग की ओर से किए गए कार्यों की जांच की मांग उठाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अस्कोट रेंज के अंतर्गत आने वाले सांवलीसेरा, मेलितिया सिविल तोक तिपलापानी, भेलिया सिविल तोक रन्ज्या कट्यूला और बसौरा में वर्ष 2022-23 में हुए विभिन्न कार्यों को लापरवाही से किया गया है।
विज्ञापन




उन्होंने सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पूर्व में जब उन्होंने शिकायत की थी तब तहसीलदार डीडीहाट की ओर से जांच के निर्देश दिए गए थे लेकिन न उन्हें और नहीं किसी ग्रामीण को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने मनगढ़ंत रिपोर्ट तैयार करने का भी आरोप लगाया है। सुंदर सिंह का कहना है कि उनकी 100 मीटर की दीवार को भी सरकारी कार्य में दिखाकर दीवार के नाम पर पत्थरों का चट्टा लगा दिया गया है। उन्होंने 15 दिन में जांच नहीं किए जाने पर न्यायालय जाने की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें