फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी हितों के लिए लगातार संघर्ष करते रहने का संकल्प लिया

विज्ञापन
चंपावत में मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन की नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन की जिला इकाई के द्विवार्षिक अधिवेशन के द्वितीय सत्र में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों के लिए लगातार संघर्ष का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रांतीय पर्यवेक्षक और मंडलीय अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक और प्राथमिक शिक्षक संघ महामंत्री बंशीधर थ्वाल की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया हुई। इसमें नई कार्यकारिणी चुनी गई।
इसके लिए लोनिवि के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एमसी जोशी संरक्षक, सुरेंद्र सिंह सौन अध्यक्ष, विनोद कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र भट्ट, नंदन सिंह परिहार उपाध्यक्ष, जीवन ओली महामंत्री, आरएन पंत कोषाध्यक्ष, प्रभाकर दीक्षित और नंदा धपोला संयुक्त मंत्री, प्रेम सिंह बोहरा, गिरीश चंद्र पांडेय, त्रिभुवन कोठारी, प्रकाश सिंह महरा संगठन मंत्री चुने गए।
विज्ञापन

एसोसिएशन की ओर से सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया गया। इस मौके मंडलीय अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक, कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश जोशी, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा, बंशीधर थ्वाल, डिप्लोमा फार्मासिस्ट संगठन के मुकुल राय, विष्णुगिरी गोस्वामी, ललिता प्रसाद पाठक, गुसांई सिंह किरौला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें