फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते वक्त शारदा में डूबा किशोर, परिवार में कोहराम, पुलिस के तैराक खोज में जुटे

विज्ञापन
शारदा में डूबे किशोर की तलाश में रेस्क्यू अभियान के दौरान शारदा घाट में लगी भीड़। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा में नहाते वक्त तेज बहाव की चपेट में आने से नौ साल का बच्चा बह गया। जल पुलिस के तैराक उसकी खोज में जुटे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक वह नहीं मिल पाया था। देवी मां के डोले के साथ शारदा घाट पर गया था।
विज्ञापन

शहर के नईबस्ती वार्ड में किराए पर रहकर मजदूरी करने वाले महेश का नौ वर्षीय पुत्र अभिषेक वार्ड नंबर 10 के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। वह बुधवार दोपहर मां दुर्गा के डोले के साथ शारदा घाट गया था।
डोला लेकर श्रद्धालु घाट से लौट गए, लेकिन अभिषेक अपने कुछ साथियों के साथ घाट में नहा रहा था कि तभी अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर वह डूब गया।
बताया गया कि उसे डूबता देख घाट में मौजूद जल पुलिस के तैराक रविंद्र कुमार उर्फ पहलवान, गौरव दुर्गापाल, राकेश गिरी, कुछ स्थानीय तैराक युवक उसे बचाने के लिए नदी में कूदे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

सूचना पर एसएसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत फौरन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जल पुलिस के जवानों को उचित निर्देश दिए। बताया गया कि अभिषेक के पिता और मां दवाई लेने के लिए पीलीभीत गए थे।
फोन पर बेटे के डूबने की सूचना मिली तो रोते-बिलखते घर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि डूबा किशोर दो भाई-बहनों में दूसरे नंबर का है। उसका एक छोटा भाई और एक बड़ी बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें