फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 15 किमी पैदल चलकर दूरस्थ गांव बकोड़ा पहुंचे डीएम

Mon, 20 Nov 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिले के सीमांत बकोड़ा में डीएम नवनीत पांडे को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। स्रोत:सूचना विभाग
विज्ञापन
चंपावत। डीएम नवनीत पांडे ने 15 किमी पैदल चलकर उप तहसील मंच के सीमांत क्षेत्र के दूरस्थ बकोड़ा गांव का जायजा लिया। डीएम को अपने बीच पाकर गांव के बुजुर्ग, युवा, बच्चे, महिलाएं बेहद खुश नजर आए और गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मंच, मरथापला, आली, मथार, मष्टी, बकोड़ा, गोरसौन, गैर, मोष्टा बंडा, संगरौन, सीम आदि ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बकोड़ा क्षेत्र को सड़क मार्ग से जोड़ने की कार्यवाही अंतिम चरण में है और जल्द ही केंद्र सरकार से वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृत होने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। डीएम ने राजकीय प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल बकोड़ा और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण भी किया। ग्रामीणों ने लधिया नदी से ग्रामीण भूमि के कटाव की रोकथाम, मंच से पाल टनकपुर जौलजीबी सड़क से गांव को जोड़ने, बकोड़ा से सौराई-भनार-डांडा सड़क को जोड़ने, गोरखनाथ से रणकुंची तक सड़क आदि की मांगें प्रमुखता से उठाईं।
डीएम मड़थपला तोक में ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने गांव में कृषि औद्यानिक गतिविधियों के साथ ही मौन पालन को बढ़ावा देने की मांग की। इस पर डीएम ने कहा कि विभाग के अधिकारियों को गांव में भेजकर सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान डीएम के साथ लोनिवि के ईई एमसी पलाडिया, वन क्षेत्राधिकारी बीएम टम्टा, सहायक अभियंता सिंचाई एचसी भदौला, कनिष्ठ अभियंता दीपक चौबे, नायब तहसीलदार, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल रावल, ग्राम प्रधान बकोड़ा महेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता हरीश पांडे, ग्राम प्रधान सौराई सूरत सिंह, दान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें