फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: इस दिन होगा बग्वाल मेला, डीएम नवनीत पांडे ने तैयारियों को लेकर की बैठक; जानिए क्या होगा खास?

Fri, 12 Jul 2024 09:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

Champawat News: प्रसिद्ध मां वाराही धाम में बग्वाल मेले में सजगता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हाथरस की घटना से सबक लेते हुए मेले में किसी प्रकार की भगदड़ न हो इस पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन
बग्वाल मेले की तैयारियों पर हुई चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां वाराही धाम में बग्वाल मेले में सजगता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हाथरस की घटना से सबक लेते हुए मेले में किसी प्रकार की भगदड़ न हो इस पर चर्चा की गई। मुख्य मेला 19 अगस्त को होगा। इस बार मेले को तीन बड़ी स्क्रीन पर दिखाने की तैयारी है। इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जिला सभागार में डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। 16 से 26 अगस्त तक चलने वाले मेले में पुलिस सुरक्षा, यातायात, पेयजल, बिजली, सफाई और वाहन पार्किंग व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। मेला अवधि में रसोई गैस की पूर्ण व्यवस्था के साथ ही रसोई गैस के अतिरिक्त स्टॉक रखने के जिला पूर्ति विभाग के साथ ही दूध, दही, घी, मक्खन, पनीर, चावल, चीनी आदि की आवश्यकता अनुसार आपूर्ति करने के निर्देश दुग्ध विभाग को निर्देश दिए। मेला क्षेत्र में एसडीआरएफऔर जल पुलिस भी तैनात की जाएगी।

बैठक में विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख पाटी सुमनलता, चंपावत विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, अध्यक्ष मंदिर कमेटी मोहन सिंह बिष्ट, सीएपी अजय गणपति, एसडीएम रिंकू बिष्ट, सीओ वंदना वर्मा, एएमए जिला पंचायत भगवत पाटनी, समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, मंदिर समिति के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

टैक्सी में चस्पा किया जाएगा किराया

विज्ञापन

बग्वाल मेले के दौरान टैक्सियों में निर्धारित किराया दर चस्पा की जाएगी। इसके लिए परिवहन विभाग को निर्देश दिए गए हैं। दुर्घटनाओं को रोके जाने के लिए लगातार वाहनों का निरीक्षण पुलिस और परिवहन विभाग मेला अवधि के दौरान करेगा। इसके अलावा क्षेत्र में 21 अगस्त को बहुउद्देशीय शिविर लगाया जाएगा। मेले के दौरान स्वास्थ्य केंद्र देवीधुरा में अतिरिक्त चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ, पर्याप्त मात्रा में दवा, एंबुलेंस की व्यवस्था रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए।

तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल
चंपावत में मेले के दौरान तीन दिन क्षेत्र के स्कूल बंद रहेंगे। डीएम ने सीईओ एमएस बिष्ट को निर्देश दिए कि बग्वाल मेले के दृष्टिगत देवीधुरा क्षेत्र में 18, 19, 20 अगस्त को विद्यालय बंद रहेंगे। राजस्व विभाग को सुरक्षा की दृष्टि से पुराने घरों को चिह्नित करने के निर्देश दिए,ताकि अप्रिय घटना को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें