फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: हुंकार...पुरानी पेंशन बहाली की मांग ने पकड़ा जोर, सरकार से आरपार की लड़ाई की दी चेतावनी

Fri, 12 Jul 2024 09:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

लोहाघाट में उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर फिर हुंकार भरी है। संगठन ने पुरानी पेंशन बहाल न होने पर सरकार से आरपार की लड़ाई की भी चेतावनी दी है।

 
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग ने पकड़ा जोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहाघाट में उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर फिर हुंकार भरी है। संगठन ने पुरानी पेंशन बहाल न होने पर सरकार से आरपार की लड़ाई की भी चेतावनी दी है।

उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि ऐसी सुगबुगाहट चल रही है कि केंद्र सरकार आगामी बजट सत्र में केंद्र और राज्य सरकार के कार्मिकों को पुरानी पेंशन के बदले अंतिम वेतन का 50 फीसदी देने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह एक अक्तूबर 2004 से पूर्व नियुक्त कार्मिकों और वर्तमान में सांसदों और विधायकों को जो पेंशन मिल रही है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital News: सुरक्षा के नाकाम इंतजाम, पहाड़ को तिरपाल से ढका...दरकी तो चार हजार लोगों को खतरा; प्रशासन चुप
विज्ञापन


वही पेंशन सरकारी शिक्षकों और कार्मिकों को भी चाहिए। एक जनवरी 2005 से पुरानी पेंशन को बंद करते हुए शिक्षकों और कार्मिकों के लिए अंशदायी पेंशन योजना लागू की गई है। तब से लगातार शिक्षक और कार्मिक पुरानी पेंशन के लिए आंदोलनरत हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें