फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने कई बूथों का किया निरीक्षण

Thu, 21 Mar 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में मतदान केंद्र का निरीक्षण करते डीएम नवनीत पांडे। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नवनीत पांडे ने बृहस्पतिवार को को विभिन्न स्थानों पर बनाए गए मतदान बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी मतदान केंद्रों में जरूरी सुविधाओं को मुहैया कराने के निर्देश दिए। डीएम ने अमोड़ी, स्वांला होते हुए खटोली, वैला, तलाड़ी, चौड़ापित्त, चौड़ामेहता, कुलियाल गांव, धरसों, मंगललेख और रीठासाहिब में कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार को सभी मतदान केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन


चुनाव में लगे वाहन स्वामियों को जारी होंगे ईडीसी

चंपावत। लोकसभा चुनाव में लगे वाहनों के स्वामियों को मतदान के लिए ईडीसी (इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) जारी किए जाएंगे। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिकृत किए गए वाहनों के वाहन स्वामी मतदान से ना छूटे इसके लिए वाहन स्वामियों के लिए ईडीसी जारी किए जाएंगे। इसके लिए सभी वाहन स्वामी अपना मतदाता पहचानपत्र संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय टनकपुर में जमा कराएंगे जिससे उनका ईडीसी बनाया जा सके। उन्होंने चुनाव में अधिकृत सभी वाहन स्वामियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में अधिकृत वाहनों की फिटनेस रखी जाए। संवाद


सार्वजनिक परिसंपत्तियों से हटाए गए 454 पोस्टर-बैनर

चंपावतविभिन्न एमसीसी टीमों और नगर निकायों की टीम के माध्यम से जिले के विभिन्न स्थानों से प्रचार सामग्री हटाई गई। टीमों ने सरकारी और सार्वजनिक परिसंपत्तियों के साथ ही बिना भवन स्वामी की अनुमति से निजी घरों में लगी प्रचार सामग्री बैनर, पोस्टर, होर्डिग्स, वॉल पेंटिंग आदि को हटवाया। चुनाव घोषणा के बाद प्रथम 72 घंटे में जिले से सार्वजनिक परिसंपत्तियों से कुल 454 पोस्टर बैनर हटाए गए। इसके अतिरिक्त निजी परिसंपत्तियों से कुल 182 पोस्टर-बैनर हटाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि प्रचार सामग्री हटाए जाने के बाद दोबारा इस तरह की प्रचार सामग्री सार्वजनिक संपत्तियों पर लगाए जाने पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें