फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तुम तो भई तपवान कालिका कलयुग में अवतार भई..

Thu, 21 Mar 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट के चामी गांव में खड़ी होली का गायन करती महिलाएं। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में खड़ी होली की धूम शुरू हो गई है। सुंई के आदित्य महादेव मंदिर के पुजारी दीपांशु पुजारी और पुरोहित केशव चौबे ने विधि विधान के साथ होली का चीर बंधन किया। सुंई खैसकांडे के प्रधान भुवन चौबे ने बताया कि गांव में विशेष रूप से वेदांती होली को विशेष स्थान दिया जाता है। इधर, बाराकोट चौमेल चामी गांव में भी होली का शुभारंभ हो गया है। चामी के भगवती मंदिर में ग्राम प्रधान प्रकाश महर के नेतृत्व में महिला और पुरुष होल्यारों ने सामूहिक रूप से लोगों ने चीर बंधन के बाद तुम तो भई तपवान कालिका, कलयुग में अवतार भई, सुमिरो सीता राम भया कोई हीरा जनम नहीं पाओगे आदि होली गीतों का गायन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें