फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के विकास को लेकर आगे भी संघर्ष जारी रखने का ऐलान

विज्ञापन
चंपावत मोटर स्टेशन में धरना देते जिला विकास एवं संघर्ष समिति के सदस्य। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिला विकास एवं संघर्ष समिति ने 10 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। उपवास के तीसरे और अंतिम दिन शनिवार को उन्होंने एक बार फिर सरकार से शीघ्र उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने की मांग की। कहा कि आंदोलन से संबंधित क्षेत्र की जनता को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष बसंत सिंह तड़ागी की अध्यक्षता में हुई जनसभा में वक्ताओं का कहना था कि अकेले जिला मुख्यालय में ही कई समस्याएं लंबित हैं। इन समस्याओं को लेकर समिति का आंदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान संयोजक हरेंद्र बोहरा, मोहन चौधरी आदि ने जिला मुख्यालय में प्रशासनिक रूप से स्वीकृत बेस चिकित्सालय को वित्तीय स्वीकृति सहित पदों के सृजन, मुख्यालय में अलग से एआरटीओ कार्यालय खोलने, खेल स्टेडियम स्वीकृत करने, आईटीआई के अनावश्यक ट्रेडों में परिवर्तन कर नए व्यावसायिक ट्रेडों की स्वीकृति, राजकीय पॉलीटेक्निक में सिविल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, फार्मेसी, फैशन डिजाइनिंग, आईटी एवं कंप्यूटर टेड्रों को मंजूरी, नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज के लिए पदों के सृजन, नगर के मध्य स्थित जेल की भूमि को अन्यत्र स्थानांतरित कर जेल की भूमि पर इंडोर स्टेडियम एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण की स्वीकृति, तल्ला देश मंच में महाविद्यालय की स्वीकृति, धौन से दियूरी मोटर मार्ग का विस्तार कर चल्थी तक मोटर मार्ग की स्वीकृति आदि मांगें उठाई।
विज्ञापन

इस मौके पर नारायण सिंह तड़ागी, प्रताप सिंह बिष्ट, राम सिंह मनराल, रमेश पुनेठा, सुरेश उप्रेती, विनोद वर्मा, गिरीश चौधरी, प्रयाग राय, रजत तड़ागी, भूपेंद्र महर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें