फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुंगरालेटी हाईस्कूल के उच्चीकरण को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
राउमावि डुंगरालेटी के उच्चीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ग्रामीणों ने नेपाल सीमा से लगे विकासखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंगरालेटी के उच्चीकरण की मांग की है। इसके लिए ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के गुमदेश क्षेत्र भ्रमण के दौरान डुंगरालेटी के ग्रामीणों ने विद्यालय का उच्चीकरण न होने से छात्र-छात्राओं की परेशानी बताई। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में कोई इंटर कॉलेज न होने के कारण छात्र-छात्राएं या तो 10वीं के बाद आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, या उन्हें करीब आठ किमी पैदल चलकर मडलक के स्कूल में जाना पड़ रहा है। करीब चार हजार की आबादी के केंद्र डुंगरालेटी के आसपास जमरसों, बसोटा डसला, खाली कटकलिया आदि गांव पड़ते हैं। क्षेत्रीय लोग कई वर्षों से इस विद्यालय के उच्चीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। ग्रामीणों ने विद्यालय को उच्चीकरण के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। कलखुड़िया ने कहा कि ग्रामीणों की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। प्रदर्शन में केशव चंद, लक्ष्मीचंद, गोपीचंद, रमेश चंद, संजय चंद, पुरमल चंद, नरेश चंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें