फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाने की मांग हुई तेज

Sat, 03 Feb 2024 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
एसडीएम आकाश जोशी को ज्ञापन सौंपते श्री पूर्णागिरि ग्राम प्रधान संगठन के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। श्री पूर्णागिरि ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष दीपक प्रकाश चंद के नेतृत्व में अनेक ग्राम प्रधान एसडीएम कार्यालय पहुंचे। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम आकाश जोशी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2019 में जब त्रि स्तरीय पंचायतें चुनीं गई थीं, तब कोविड 19 के कारण दो वर्ष तक कार्य प्रभावित रहा था। इस कार्यकाल के बढ़ने से हरिद्वार के चुनाव भी शेष उत्तराखंड के साथ किए जाने की संभावना भी प्रबल हो जाएगी। इस दौरान चंदनी ग्राम प्रधान अनिल प्रसाद, आमबाग की मोहिनी चंद, नायकगोठ की भवानी देवी, ज्ञानखेड़ा के नरी राम, मोहन पुर की राधिका चंद, बनबसा की सुमन चंद, मनिहारगोठ की आयशा खातून, टनकपुर बीडीसी सदस्य गीता देवी समेत अनेक ग्रामीण जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें