फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ग्रीन इंडिया मिशन के तहत मौन पालन से मिल रहा है रोजगार

Sat, 03 Feb 2024 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वन विभाग की ओर से ग्रीन इंडिया मिशन के तहत काश्तकारों को मौन पालन का प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे लोगों को आय के बढ़ाने के साथ-साथ रोजगार भी मिल रहा है। प्रथम चरण में वन विभाग ने पार्टी ब्लॉक के 40 लोगों को प्रशिक्षण के बाद रोजगार उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन



वन विभाग की ओर से लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए ग्रीन इंडिया मिशन योजना के तहत प्रथम चरण में चंपावत ब्लॉक के छह गांवों के 40 लोगों को चुना गया है। इन्हें मौन पालन का प्रशिक्षण और संबंधित सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। योजना से जुड़़े एक किसान ने पहली बार में 20 लीटर शहद का उत्पादन किया है। संवाद


इन गांवों में किया गया है कार्यक्रम शुरू

चंपावत। ग्रीन इंडिया मिशन के तहत प्रथम चरण में वन विभाग की ओर से जिले के ओखलढुंगा, नंदोला, मिर्तोला, दुनिया, खेतार सहित छह गांवों में

कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। दूसरे चरण के लिए वन विभाग की ओर से अमकड़िया क्षेत्र के 70 लोगों का चयन किया गया है। संवाद


800 रुपये किलो बेचा जा रहा है शहद
चंपावत। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद मौन पालन कर रहे किसान शहद को बाजार में 800 रुपये किलो के हिसाब से बेच रहे हैं। उनको इसका उचित दाम देने के लिए वन विभाग आनलाइन बाजार भी किसानों को उपलब्ध करा रहा है। संवाद
विज्ञापन



पहाड़ों में मौन पालन को बढ़ाने और लोगों को रोजगार उपलब्घ कराने के उद्देश्य से ग्रीन इंडिया मिशन के तहत यह योजना चलाई जा रही है। इसमें लोगों को विभाग की ओर से निशुल्क मौन बक्से और अन्य उपकरण दिए जा रहे हैं। पहले चरण में 40 किसानों को इस योजना से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

- आरसी कांडपाल, डीएफओ चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें