चंपावत/टनकपुर/बनबसा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र नेताओं ने अंकिता हत्याकांड के आरोपियों का राजकीय महाविद्यालय परिसर में पुतला जलाया और उन्हें फांसी देने की मांग की।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित देउपा के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने अंकिता हत्याकांड के विरोध में नारेबाजी की जिसके बाद उन्होंने दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान शंकर जोशी, रवि शंकर, मुकेश जोशी, संजय टम्टा, कुशाग्र वर्मा, दीपा जोशी, संजय टम्टा, सोनी बोहरा, पूजा जोशी आदि मौजूद थे।
देवीधुरा में छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही आरोपियों को फांसी देने की मांग की। इस दौरान सुनीता, उर्मिला फर्त्याल, दीपक सिंह, गोकुल, चंचल सिंह, अमित राणा आदि मौजूद थे।
टनकपुर में राजकीय महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने नगर में जलूस निकाल प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान हर्षिता शर्मा, नीरज वर्मा, सौरभ पांडे, प्रीति पांडेय, रिया महर, हिमानी चंद्र, करन जोशी, दिव्या मेहता, अभिषेक पांडेय आदि थे। जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन कार्यकर्ता नवीन पंत, भुवन पांडेय, संजय गर्ग, सरस्वती चंद, बबीता गोस्वामी आदि ने हत्यारों को फांसी देने की मांग उठाई।
बनबसा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष गीता चंद, ब्लॉक प्रभारी सरोज मोनी, संगठन मंत्री गोविंदी पंत, सचिव किरन भट्ट, उपाध्यक्ष गोविंदी मेहता, कोषाध्यक्ष नीरू बिष्ट, उपसचिव देवकी सामंत, सरोज चंद आदि मौजूद थीं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
लोहाघाट (चंपावत)। आंगनबाड़ी वर्करों ने अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। आंगनबाड़ी संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने तहसील में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष मीना का कहना था कि दिवंगत अंकिता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पुत्री थी जिसकी हत्या कर मानवता को शर्मसार कर दिया गया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष शर्मिला बोहरा, विमला पनेरु, दीपा पांडेय, विमला अधिकारी, जानकी पाठक, हेमा कुंवर, जानकी, सुनीता, गायत्री, हेमलता, धनी देवी, कमला देवी, माया देवी, सरस्वती, संगीता देवी, आशा देवी, प्रेमा देवी, तुलसी देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थीं।
आप ने भी किया प्रदर्शन
चंपावत। अंकिता हत्याकांड के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और आरोपियों को फांसी देने की मांग उठाई। पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव मदन सिंह महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी को ज्ञापन सौंपा। उधर पाटी में आप कार्यकर्ता राजेश बिष्ट के नेतृत्व में मुख्य चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा की गई। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित न्याय देने के साथ ही अंकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग उठाई। इस दौरान मनोज कठायत, भास्कर बिष्ट, मोहित लमगड़िया, पूनम, पूजा, भावना, चंदन सिंह आदि मौजूद थे। संवाद