सुंई बिशुंग के आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। महोत्सव की दूसरी शाम आंचल कला केंद्र हल्द्वानी और व्याख्या जन जागृति समिति खटीमा के नाम रही। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर देर रात तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मंगलवार की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ एसडीएम आरसी गौतम, एसबीआई मैनेजर नरेंद्र कुमार, अनिल रोहिल ने दीप प्रज्ज्वलित कर लिया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में समिति के मुख्य संयोजक सचिन जोशी, सुनील चौबे, भुवन चौबे ने अतिथियों का स्वागत किया।
मोहन पांडेय के नेतृत्व में आए आंचल कला केंद्र के कलाकारों ने जै हो बाला गोरिया, जै हो बाला गोरिया, तेरी महिमा महान न्याय के देवता गोलज्यू की वंदना के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। कलाकारों ने मोहना मोहना रटी गौ, छोरा मोहना त्वे पर मेरो दिल अटकी गौ, लाल चुन्नी कुर्ती यो तेरी काली, त्वे देखी सीटी-तालि बजूंछी पूरी थल की बजारा, लाठी टेक दे बोजो बोकदे ल्यांऊ ल्यांऊ आदि की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
व्याख्या जन जागृति समिति खटीमा अशोक सिंह खड़का के नेतृत्व में आए कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली गीतों पर एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। दोनों ही दलों के कलाकारों ने देर रात तक अपनी प्रस्तुतियों पर दर्शकों को बांधे रखा। आयोजन में मदन पुजारी, योगेश ओली, प्रकाश खर्कवाल, गौरव डुंगरिया, राजू चौबे, दीपक पांडेय, मोहन तिवारी, प्रेम चौबे आदि सहयोग कर रहे हैं।
संजय चौबे स्मृति मैराथन विजेताओं को दिए नकद पुरस्कार
लोहाघाट (चंपावत)। सुंई बिशुंग के आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव में संजय चौबे स्मृति मैराथन का आयोजन किया गया। कर्णकरायत से लेकर सुंई तक आयोजित सात किमी मैराथन में नमन देव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कर्नल दीपक चौबे के पुत्र संजय चौबे की स्मृति में आयोजित क्रास कंट्री रेस का रिटायर्ड मेजर मोहन चंद्र तिवारी, सचिन जोशी, भुवन चौबे ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
नमन देव, अमित पुजारी, अंकित तलनियां, अतुल कुमार, नरेंद्र टम्टा, सुमित बोहरा, अमन कुमार, संजय अधिकारी, मनीष बिष्ट, ललित मेहता, गोपाल नाथ पहले 12 स्थानों पर आए। आयोजक कर्नल चौबे ने प्रथम स्थान पाने वाले को 1200, द्वितीय स्थान वाले को एक हजार, तृतीय स्थान वाले को आठ सौ, चतुर्थ व पांचवें स्थान वाले पांच-पांच सौ, छठें से 12वां स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को 200-200 रुपये का नकद पुरस्कार दिया । नेशनल मैराथन विजेता किरन तिवारी ने मैराथन दौड़ में अव्वल रहे सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सुंई के वायुरथ महोत्सव में आयोजित मैराथन रेस में अब्बल रहे प्रतियोगियों को पुरस्कृत करती नेशनल ?- फोटो : LOHAGHAT