फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

Wed, 24 Feb 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 दिल्ली मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से हजारों रुपये ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की ओर से एसपी को तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन


लोहाघाट निवासी विजय गोस्वामी ने एक अखबार में दिल्ली मेट्रो में नियुक्ति को लेकर विज्ञापन पढ़ा और उसमें प्रकाशित एक फोन नंबर पर संपर्क किया तो दूसरी ओर से पवन कुमार नामक व्यक्ति ने फोन पर ही उसका इंटरव्यू लिया और जल्द ही नियुक्ति पत्र भेजने की बात कही।

इसके लिए उसे 1150 रुपये एक बैंक खाते में जमा करने को कहा गया। उसके बाद विजय को एक सप्ताह के बाद नियुक्ति पत्र मिला लेकिन उसमें 15500 रुपये सिक्योरिटी और 20500 रुपये इंश्योरेंस के लिए जमा कराने को कहा गया। विजय ने बताए गए नंबर पर रुपये जमा करा दिए।
विज्ञापन


उसके बाद विजय से फिर से 60 हजार रुपये और जमा कराने को कहा गया तो विजय को अपने ठगे जाने का एहसास हुआ। इस मामले में एसपी डीएस कुंवर ने लोहाघाट थाना पुलिस को मामला दर्ज कर तफ्तीश करने के निर्देश दिए हैं।

 पुलिस की ओर से चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में मंगलवार को बिना कागजात, बिला हेलमेट पर आठ बाइक सीज कर दीं। चार का चालान काटा गया। बाजार चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में चले अभियान में 400 रुपये अर्थदंड भी वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें