दशहरा पर्व के बाद अब दीपावली पर्व को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया है। एसएसबी को बार्डर में सतर्क रहने और नियमित पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं।
आईजी श्याम सिंह के निर्देश पर 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी रना ने जवानों को सीमा पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। पेट्रोलिंग बढ़ाने के अलावा अनजान और संदिग्धों की सघनता से तलाशी लेने को कहा गया है। शुक्रवार को ए कंपनी प्रभारी श्यामलाल के नेतृत्व में जिमुवा, बेलबंदगोठ से गढ़ीगोठ और डी कंपनी के प्रभारी दर्शन सिंह के नेतृत्व में जवानों ने धनुषपुल से पिलर संख्या 11 तक पेट्रोलिंग की। इसके अलावा कुछ जवानों को बॉर्डर के पास सादी वर्दी में भी तैनात किया गया है।