फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति भंग की आशंका में भाजपा नेता गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच पर घटिया निर्माण कार्य को लेकर धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह माहरा को शुक्रवार को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। वह समर्थकों के साथ पिथौरागढ़ रोड पर राज्य सरकार का पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे थे। बाद में उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से निजी मुचलके पर एसडीएम ने उन्हें रिहा कर दिया।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता माहरा सात दिनों से एनएच पर घटिया निर्माण कार्य को लेकर धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को भी उनका धरना जारी रहा। वहीं, पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे माहरा को पुलिस ने जाम लगने एवं शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी के अनुसार राजेंद्र माहरा पर सीआरपीसी की धारा 107/116 एवं 151 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बाद में उन्हें एसडीएम की अदालत में पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने उन्हें निजी मुचलके में रिहा कर दिया। इसके बाद माहरा ने अपने समर्थकों के साथ धरना स्थल के पास पुतला फूंककर पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके कपड़े फाड़ दिए। उनका यह भी कहना है कि वे व्यापक जनहित को देखते हुए यह मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें