फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाकशुदा पत्नी से मिलने आना पड़ा मंहगा, बुरी तरह पिटा

Fri, 23 Oct 2015 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की के एक गांव में तलाकशुदा पत्नी से मिलने आए एक युवक से ससुराल के लोगों ने जमकर मारपीट की। पीड़ित युवक ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने युवक का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


मारपीट में घायल संजय निवासी धनौरी ने पुलिस को बताया कि 13 साल पहले उसकी शादी सुनहरा गांव निवासी एक युवती से हुई थी। तीन साल बाद ही उसकी पत्नी ने उस पर दहेज उत्पीड़न मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके बाद दोनों का तलाक भी हो गया था।

फोन कर था बुलाया
युवक का कहना है कि उसकी तलाकशुदा पत्नी ने उसे फोन कर कहा कि वह उसके साथ रहना चाहती है। उसे आकर ले जाए। इस पर वह आज उसे लेने गया था। लेकिन, उसकी पत्नी के परिजनों ने उसे वहां देखते ही मारपीट शुरू कर दी। उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने पीड़ित युवक का मेडिकल कराया है। साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पति की गर्लफ्रेंड के खिलाफ दी तहरीर
हरिद्वार के शिवालिक नगर निवासी एक विवाहिता ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर एक युवती के खिलाफ तहरीर दी है। विवाहिता का कहना है कि रुड़की निवासी एक युवती ने उसके पति से दोस्ती की है। उसके पति से शादी करना चाहती है। विवाहिता ने युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें