फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच नेपालियों से दबोचा प्रतिबंधित सामान

Wed, 19 Oct 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

एसएसबी जवानों ने भारत से नेपाल को चोरी छुपे बोरिंग पाइप और मोटर ले जा रहे पांच नेपाली युवकों को धर दबोचा। उनके कब्जे से मिले सामान को एसएसबी ने खटीमा कस्टम के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए सामान की अनुमानित कीमत करीब साढ़े 54 हजार आंकी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक एसएसबी 57 वीं वाहनी डी कंपनी के जवान कमांडर एसआई सोढ़ा गलजी के निर्देश पर  एसएसआई चंदन सिंह, एचसी राजीव कुमार, कां. रमेश चौहान आदि भारत नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग कर  रहे थे। मंगलवार रात पिलर संख्या 803/10 से पहले पांच लोग भारत से कंधों पर पाइप लेकर जाते दिखे, इन्हें एसएसबी जवानों ने दबोच लिया। एसएसबी कमांडर ने बताया कि नेपाल के कंचनपुर जिले के चांदनी गांव निवासी देव सिंह, किशन चंद, नरी सिंह, अर्जुन चंद, अशोक बहादुर को मय सामान के साथ खटीमा कस्टम के सुपुर्द किया गया है। उन्होंने बताया उक्त नेपाली युवकों के पास बोरिंग पाइप और मोटर के न तो बिल ही थे नही कस्टम क्लियरेंस नहीं था। कस्टम अधीक्षक एके श्रीवास्तव ने बताया कि इस सीमा पर बनबसा कस्टम के अलावा अन्य जगह से किसी भी तरह का सामान ले जाने की  अनुमति नहीं है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें