फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूरियर एजेंसी का माल जब्त

Wed, 19 Oct 2016 10:45 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
courier - फोटो : concept photo
विज्ञापन
देवरिया (ब्यूरो)। वाणिज्य कर विभाग के सचल दल ने विभिन्न फर्मों की जांच की। कई मामलों का खुलासा हुआ है। ऑनलाइन कंपनी का माल सप्लाई करने वाली कूरियर एजेंसी के पास सर्विस प्रोवाइडर नंबर नहीं था।
विज्ञापन


नोटिस जारी कर माल जब्त कर लिया गया। वाहनों की जांच में कई फर्म दोषी पाए गए। आठ लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। विशेष अभियान के तहत सचल दल ने पटनाघाट नाका पर जांच अभियान चलाया। फर्जी प्रपत्रों के आधार पर 13 वाहनों के जरिए माल ले जाया जा रहा था। इन वाहनों में सेट अप बॉक्स, मीठी सुपारी, होजरी, परचून समेत अन्य सामान थे। इनकी कीमत 18.5 लाख रुपये है। गलत प्रपत्र मिलने पर विभिन्न फर्म से 7.5 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।


इसके अलावा सचल दल ने गोरखपुर में ई-कॉमर्स कंपनी के दो कूरियर फर्म की जांच की, जो देवरिया में सामानों की सप्लाई कर रही थीं। एक कूरियर कंपनी के पास सर्विस प्रोवाइडर नंबर नहीं था। उसका 12.5 लाख रुपये का सामान जब्त कर नोटिस जारी की गई। दूसरी कूरियर एजेंसी के पास बिना परमिट के माल मिला। 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें