फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 किलो चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 शारदा बैराज चौकी ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से 25 किलो चरस बरामद की है। चरस स्कार्पियों में छुपाकर लाई जा रही थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई भोपाल राम पौरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान नेपाल से आ रही स्कार्पियों  (डीएल 9 सीजी 9149) को रोका।

शक होने पर कार की सघन तलाशी में पुलिस को 25 किलो चरस मिली। एसआई पौरी के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरेली के फौजी की टाल सुभाष नगर का रहने वाला राकेश शर्मा पुत्र बांके लाल शर्मा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नेपाल से लाई गई चरस  उसे बरेली में डिलीवर करनी थी। कार का नंबर देखकर किसी महिला ने उसे महेंद्रनगर (नेपाल) में चरस सौंपी थी।

 बरेली में भी कार का नंबर देखकर ही उसे डिलीवरी देनी थी। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें