लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान तिराहे के पास पुलिस को राकेश उर्फ राजू निवासी कोलीढेक लोहाघाट के पास से 35 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस ने राकेश के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लोहाघाट के थानाध्यक्ष बीएस बृजवाल ने बताया कि खेतीखान तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक बोलेरो कार की तलाशी लेने पर अवैध शराब पकड़ी गई। देवीधुरा से आ रहे इस वाहन में 20 पेटी (960 पव्वै) मैक्डोवल रम और 15 पेटी (720 पव्वै) विस्की थी। एसओ के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में दरोगा देवेंद्र सिंह मेहता, अरविंद कुमार, राकेश रोंकली और बिहारी लाल कुशवाहा शामिल थे।