टनकपुर (चंपावत)। सड़क हादसे में मृत छात्र कुणाल भारती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुर्घटना में लिप्त शक्तिमान ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ट्रक को पुलिस पहले ही सीज कर चुकी है। बुधवार का शक्तिमान ट्रक (यूए03/0638) ने सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्र कुणाल को स्कूल से सौ मीटर की दूरी पर कुचल दिया था।
हादसे के बाद चालक ट्रक को घटना स्थल के पास ही छोड़ कर फरार हो गया था। कोतवाल अरुण वर्मा ने बताया कि छात्र के पिता ओमप्रकाश भारती की तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक थ्वालखेड़ा निवासी प्रकाश चंद्र जोशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 एवं 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।