फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरूसखोला हत्याकांड : पुलिस नहीं पहुंच पाई आरोपियों तक

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। विकासखंड के निलौटी ग्राम पंचायत के बुरूसखोला तोक में सरपंच दुर्गा देवी की हत्या के तीसरे दिन भी पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में नाकाम रही।
विज्ञापन


शनिवार रात को सरपंच दुर्गा देवी के घर मेहमान बनकर आए अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर जेवरात, नकदी लूट ली थी। दूसरे दिन घटना का पता लगने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल के दिशा निर्देशन में पुलिस की कई टीमें मामले के खुलासे को लेकर जुटी हुई हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिल पा रही है। पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर से आए डॉग स्क्वायड की टीम भी कातिलों तक नहीं पहुंच पा रही है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम द्वारा घटना स्थल से फिंगर प्रिंट लेने के बाद उसकी जांच की जा रही है।

लोहाघाट, पाटी, रीठासाहिब, बनबसा की पुलिस टीमों के अलावा एसओजी टीम भी लगातार क्षेत्र में रिश्तेदारों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। सर्विंलास टीम क्षेत्र के मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। सीओ राजन सिंह रौतेला, पाटी के थानाध्यक्ष दीवान सिंह, लोहाघाट के मनीष खत्री लोगों से पूछताछ कर रही है। एसओ रीठासाहिब लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में चैडाख्याली, बिरगुल, ख्सायाली आदि स्थानीय गांवों में जाकर पूछताछ करने के साथ-साथ वाहन चालकों से भी पूछताछ में लगी है। एसओजी प्रभारी ललित पांडे के नेतृत्व में टीम खेतीखान, लोहाघाट आदि जगहों में पूछताछ में जुटी हुई है। एसओ दीवान सिंह बिष्ट का कहना है कि पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें