फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से छात्र का पैर कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक छात्र का पैर कट गया। परिजन उसे खटीमा अस्पताल ले गए, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। बनबसा देशीफार्म निवासी किशोर सुमित पांडेय का अपने घर के पास ही चलती ट्रेन में चढ़ते समय अनियंत्रित होकर गिरने से एक पैर का निचला हिस्सा कट गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि चंद्र मोहन पांडेय का 16 वर्षीय पुत्र सुमित पांडेय चकरपुर स्थित ट्रेफोल्ड स्कूल का इंटरमीडिएट का छात्र है। वह अपने घर देशीफार्म से कोचिंग के लिए चकरपुर जाता है। मंगलवार को देर होने के कारण उसने घर के पास से ही रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की कम गति होने के कारण चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन वह अनियंत्रित होकर गिर गया। इससे उसका एक पैर एड़ी के नीचे से कट गया।

परिजन उसे खटीमा अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बरेली हायर सेंटर रेफर किया गया है। रेलवे स्टेशन मास्टर अमरिंदर सिंह ने बताया कि घटना तीन बजे के आसपास की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें