लागढ़ (सोलन)। पुलिस ने दो दुकानों से अवैध शराब पकड़ी है। करियाना दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में दो दुकानदारों को दबोचा है। बद्दी थाना पुलिस ने दो दुकानों से 42 बोतलें देसी व अंग्रेजी शराब की बरामद की हैं। पुलिस टीम ने सुराजमाजरा लबाणा वार्ड-3 स्थित दो करियाने की दुकानों में से यह शराब पकड़ी है। मंजीत कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी सुराजमाजरा लबाणा की दुकान से 24 बोतलें देसी शराब, जबकि अनिल कुमार पुत्र मेजर सिंह की दुकान से 20 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद कीं। एसपी बद्दी रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने दोनों मामले आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।