फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लज्जाभंग का आरोप लगा, युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी थाने में एक युवती ने ज्वालामेल निवासी नारायण सिंह पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती का कहना है कि सोमवार को वह सहेलियों के साथ निजी काम से पाटी बाजार आई थी। अपराह्न करीब एक बजे एक रेस्टोरेंट पर नारायण सिंह ने उसके साथ गालीगलौज, छेड़छाड़ एवं मारपीट की।
विज्ञापन


उसकी सहेलियों ने बीच-बचाव किया। युवक ने जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी भी दी। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि इससे पूर्व भी वह कई बार उसे धमका चुका है। पुलिस पीआर विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 323, 504 एवं 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया। साथ ही आरोपी को पाटी के जौलामेल क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें