टनकपुर (चंपावत)। भाई को पिटने से बचाने गई एक किशोरी को पड़ोसी बच्चों ने बुरी तरह पीट दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शारदा चुंगी निवासी सोनू का पड़ोसी बच्चों से किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर उन दोनों ने सोनू को पीटना शुरू कर दिया। यह देख सोनू की 17 वर्षीय बहन अपने भाई को बचाने गई। आरोप है कि इन दोनों ने किशोरी को भी बुरी तरह पीट दिया। जिस पर किशोरी का मां शांति देवी ने दोनों पर पुत्री के साथ मारपीट और अभद्रता करने की तहरीर कोतवाली में दी। कार्यवाहक कोतवाल योगेश दत्त ने बताया कि पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराकर मारपीट करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो