फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई की टीम ने देवीधुरा में की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। तीन दिन से चंपावत कार्यालय में वन्य जीव तस्कारी और वन्य जंतुओं की संदिग्ध मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम सोमवार को देवीधुरा के लिए रवाना हुई। टीम ने दो दिन तक चंपावत में जमानत पर छूटे वन्य जीव तस्करों से पूछताछ की। इसके अलावा चंपावत कार्यालय में वन्य जीव तस्करी के मामलों की फाइलें भी खंगाली।
विज्ञापन


टीम सोमवार को दोपहर बाद देवीधुरा के लिए रवाना हो गई। टीम ने देवीधुरा रेंजों और वन्य जीव तस्करों से पूछताछ कर जानकारी हासिल की। जिम कार्बेट और राजाजी पार्क में तेंदुए और बाघ की मौत को संज्ञान में लेते हुए उच्च न्यायालय ने सीबीआई को जांच के आदेश दिए थे। चंपावत में पहुंची सीबीआई टीम ने चंपावत कार्यालय में फाइलें खंगालने के बाद कई कर्मचारियों और अधिकारियों से भी पूछताछ की। सीबीआई टीम देवीधुरा में जांच करने के बाद अन्य जिलों के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें