बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में विद्युत चोरी के जुर्म में पेंटरफार्म निवासी दो लोगों के खिलाफ ऊर्जा निगम ने मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम की छापेमारी के बाद विभाग ने दो लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विभाग के अवर अभियंता प्रमेंद्र सिंह की तहरीर पर पेंटर फार्म निवासी रूप सिंह और जीवन पर विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों कटिया डाल कर बिजली की चोरी कर रहे थे।