फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को दुकानों में जबरन उतारने पर अंकुश लगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम धर्मशाला प्रबंधन समिति ने भैरव मंदिर पार्किंग स्थल से पहले कुछ दुकानदारों द्वारा टैक्सी वाहनों से यात्री जबरन उतारने पर अंकुश लगाने की मांग की है। बृहस्पतिवार को समिति के शिष्टमंडल ने इस बाबत मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम अनिल चन्याल को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई का आग्रह किया है।
विज्ञापन


ज्ञापन में समिति ने कहा है कि ठुलीगाड़-भैरव मंदिर के बीच संचालित टैक्सी वाहनों के लिए भैरव मंदिर पार्किंग स्थल पर स्टैंड बनाया गया है, लेकिन स्टैंड से पहले ही कुछ दुकानदारों द्वारा टैक्सी चालकों की मिलीभगत से यात्रियों को जबरन अपनी दुकानों में उतार कर बैठाया जा रहा है, जिससे विवाद की विवाद की स्थिति बनी हुई। ज्ञापन देने वालों में धर्मशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रकाश पांडेय, मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष किशन तिवारी, हेम चंद्र पांडेय, सुरेश तिवारी, भुवन चंद्र, दिनेश चंद्र, नेत्रबल्लभ तिवारी, तुलसी दत्त तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें