चंपावत। खटोली के ग्राम प्रधान नवीन सिंह ने गांव के एक व्यक्ति पर होली के दौरान हुई मारपीट के झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। कहा कि उनकी ओर से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि होली के दौरान गांव में पुराने विवाद को लेकर दो लोगों के मारपीट हुई थी। जिसमें वह बीच बचाव करने गए थे। पुलिस ने मामले में उनके और उनके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जो पूरी तरह गलत है। इस मामले में चल्थी चौकी प्रभारी पीआर विश्वकर्मा का कहना है कि मारपीट के मामलों में किसी तरह का पक्षपात नहीं किया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से की गई शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।