स्मैक के साथ दबोचे दोनों आरोपी 14 दिन की हिरासत में
चंपावत। पाटी में बृहस्पतिवार को 17 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार दोनों युवकों को शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लोहाघाट न्यायिक बंदीगृह भेज दिया गया। पाटी के थानाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा ने शुक्रवार को दोनों आरोपी शुभम मेहरा निवासी रोतेली मेहरा लोहाघाट और विमल ढेक निवासी ग्राम चौड़ाढेक को अदालत में पेश किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम सिंह खिमाल ने दोनों आरोपियों को हिरासत में भेज दिया।