फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धों और अजनबियों पर नजर रखें ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। लधिया घाटी के धरसों में ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक में थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने ग्रामीणों से बाहरी लोगों और संदिग्धों पर नजर रखने की अपील की। बैठक में ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को भांग की खेती पर प्रतिबंध लगाए जाने की जानकारी दी। कहा कि भांग की खेती करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किराएदारों का सत्यापन अनिवार्य रूप से करने पर जोर दिया। फोन से दिए जाने वाले प्रलोभनों से सतर्क रहने की अपील की गई। उन्होंने महिला और बाल अपराधों के अलावा अन्य घटनाओं की जानकारी पुलिस को देने का आह्वान किया। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन शर्मा, सरपंच गीता देवी, पुष्पा देवी, हीरा देवी, शिवराम, दिनेश चंद्र, मोहन चंद्र, अंबादत्त, तुलाराम, कृष्णराम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें