अल्मोड़ा/धौलछीना। पिथौरागढ़ मार्ग में गुरुड़ाबांज तहसील के पास एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
बारात की मैक्स (यूके 01-1339) आरतोला से लौट रही थी। गुरुड़ाबांज तहसील के पास मोड़ में असंतुलित होकर मैक्स करीब 30 फिट नीचे गिर गई।
हादसे में वाहन मालिक चालक बालम सिंह बोरा के अलावा चमुवां निवासी तीन लोग घायल मामूली रूप से घायल हो गए। निजी क्लीनिक में चारों का प्राथमिक इलाज कराने के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।