फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, नहीं लगा चोरों का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। विष्णुपुरी कालोनी में गत 15 जुलाई की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस हाथ अभी भी खाली हैं। इस मामले में पुलिस आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस को अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की टीमें लगातार चोरों का सुराग लगाने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चोरों ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की दो घटनाओं को अंजाम दिया था। शहर से लगी विष्णुपुरी कालोनी में चोरों ने प्रेम दत्त शर्मा के घर का ताला तोड़कर लॉकर में रखे लाखों के जेवरात और पच्चीस हजार रुपये की नकदी साफ कर ली थी। घटना वाली रात गृह स्वामी परिवार के साथ बाहर गया हुआ है। इसके अलावा चोरों ने घसियारा मंडी में भी एक व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी आल्टो कार के दरवाजे का लॉक तोड़कर टेप चुरा लिया था। घटना के बाद से पुलिस संदिग्धों को पकड़ पूछताछ में जुटी है, लेकिन अब तक कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें