फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली में मृत पड़ा मिला वन निगम का चतुर्थ कर्मी

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड वन विकास निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई। उसका शव वन निगम कार्यालय परिसर गेट के पास नाली में पड़ा मिला। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को भी सूूचना दे दी गई है। पुलिस ने नशे के कारण नाली में गिरने से मृत्यु की आशंका जताई है।
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भुवन चंद्र आर्या (55) पुत्र पर राम स्थानीय वन विकास निगम कार्यालय में तैनात था। शनिवार सुबह वन निगम कार्यालय परिसर के गेट के पास नाली में उसका शव मिला। उसका मुंह नाली के पानी में डूबा था। सूचना मिलते ही कोतवाल अरुण कुमार वर्मा घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा। कोतवाल वर्मा ने शराब के नशे में नाली में गिरने से मृत्यु की आशंका जताई है। मृतक मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के पेटशाल गांव का निवासी है, लेकिन अब उसका परिवार रामनगर के पास आमडंडा गांव में रहता था। कोतवाल ने बताया कि सूचना पर भुवन का एक बेटा टनकपुर पहुंच गया है, जबकि दूसरा बेटा दिल्ली से टनकपुर के लिए रवाना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें