फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशबैरियर से टकराई कार, दंपती चोटिल

विज्ञापन
चंपावत। एआरटीओ की गाडी में बैठे हुए दुर्घटना से सदमें मे आए सार्थक और प्रथम संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर बेलखेत के पास एक कार क्रशबैरियर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में धारचूला जा रहा दंपती चोटिल हो गया। दंपती के दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर किशोर सिंह कुटियाल (45) अपनी कार (यूके 05 बी/4785) से टनकपुर से धारचूला जा रहे थे। चंपावत से 36 किमी पहले बेलखेत पर कार एकाएक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रशबैरियर से टकरा गई। कार के बुरी तरह टकराने से कुटियाल दंपती (किशोर सिंह और उनकी 35 वर्षीय पत्नी अंकिता) घायल हो गया।
कार की पिछली सीट पर बैठे उनके दो बच्चे सार्थक (7) और प्रथम (11) वर्ष बाल-बाल बच गए। इसी दौरान चंपावत जा रहे टनकपुर के एआरटीओ सुरेंद्र कुमार दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार चारों लोगों को अपनी कार से चंपावत लाए और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. आशीष ने बताया कि इलाज के बाद दोनों घायलों को छुट्टी दे दी गई।

चंपावत। जिलाअस्पताल में घायल अंकिता कुटियाल का इलाज करते डॉक्टर । संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : CHAMPAWAT

चंपावत। टनकपुर चंपावत एनएच में बेलखेत के पास डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद न्यूज - फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें